Breaking News

विधायक अपनी निधि से एक करोड़ दें : हृदय नारायण

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विधान सभा के सभी सदस्यों को पत्र लिखकर कोरोना से संघर्ष के लिए जरूरी चिकित्सकीय उपकरण के लिए विधायक निधि से एक करोड़ की धनराशि आवंटित करने अपील की है। पत्र में कहा गया है कि विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में महामारी से संघर्षरत है। उन्होंने परस्पर दूरी बनाने – ‘सोशल डिस्टेंसिंग के लिए आग्रह किया है। उन्होंने 14 अप्रैल तक संपूर्ण बंदी – लाकडाउन की घोषणा भी की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने भी अनेक कदम उठाए हैं। वे प्रतिपल युद्ध स्तर पर सक्रिय हैं।

श्री दीक्षित ने विधायकों से कहा है कि आप लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं। अपनी लोकप्रियता का प्रयोग करते हुए आप इस संदर्भ में सभी उपायों, निर्देशों के अनुपालन के लिए आमजनों को भी प्रेरित कर रहे हैं। ऐसा करना हम सबका राष्ट्रीय कर्तव्य वहैं।अध्यक्ष ने पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री ने राज्य स्तर पर ‘उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड की स्थापना की है। इस फंड से सभी मेडिकल कालेजों व जिलास्तरीय अस्पतालों को कोराना से निपटने के लिए जरूरी उपकरणों से समृद्ध बनाया जाना है। महामारी से जूझने के लिए जरूरी चिकित्सीय सहायता व जांच के उपकरणों, जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हम सब विधायक निधि का सदुपयोग कर सकते हैं।

इस निधि की एक मद पर अधिकतम व्यय की 25 लाख की सीमा कोरोना सम्बंधी व्यय के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर खत्म कर दी गई है।विधान सभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि इस महामारी से संघर्ष में अपना राष्ट्रीय दायित्व निभाते हुए हम सभी सदस्य परस्पर दूरी के आवश्यक मानक का पालन, प्रचार, भी कर रहे होंगे। उन्होंने आशा की है कि आप इस संघर्ष में अग्रिम मोर्चे पर जूझ रहे चिकित्साकर्मियों प्रशासनिक कार्य में जुटे पुलिस कर्मियों आदि की सहायता व आदर के लिए भी सबको प्रेरित भी कर रहे होंगे। उन्होंने सभी सदस्यों के स्वस्थ, सक्रिय व यशस्वी जीवन की कामना की है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …