राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की घटना को गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अब तक 1203 तब्लीगी जमातियों की पहचान की गई है। इसमें 897 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसमें से अब तक 47 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटीव मिली है। इन जमातियों के कारण कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
लखनऊ के सदर बाजार में भी तब्लीगी जमात में गए लोगों की जानकारी मिली। इसके बाद पूरे एरिया को सील कर हर घर की जांच की जा रही है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब तक 296 विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन करा दिया गया है। इसमें से 228 विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट को जब्त कर इनके खिलाफ वीजा नियमों के उल्लंघन की कार्रवाई की जा रही है। इन विदेशी नागरिकों के खिलाफ 16 जिलों में 35 एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी डीएम व एसपी खुद जाकर क्वारंटीन सेंटरों की निगरानी करें। क्वारंटीन सेंटरों के संबंध में किसी प्रकार की कोताही होने पर उन्हें जिम्मेदार माना जाएगा।

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ने डीजीपी को ड्रोन का व्यापक इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। कालाबाजारी में अब तक 94 एफआईआर अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कालाबाजारी व मुनाफाखोरी के आरोप में ईसी एक्ट के तहत 94 एफआईआर दर्ज कर 129 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसी तरह लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत अब तक 7738 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर 5273 बैरियर लगाए गए हैं। इसके साथ ही अब तक 944953 वाहन चेक किए गए हैं, जिसमें से 197486 वाहनों का चालान किया गया है और 14738 वाहनों को सीज किया गया है। सीज किए गए वाहनों से 3,91,80,243 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !