Breaking News

दरभंगा एसएसपी कार्यालय में लगी आग, 19 कंप्यूटर 5 प्रिंटर सहित कई फाइल जलकर राख

डेस्क : दरभंगा एसएसपी कार्यालय में शनिवार की देर रात आग लगने से अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। आग की लपटें इतनी तेज थी कि एसएसपी कार्यालय के क्राइम सेक्शन एवं भीओ सेक्शन में रखें 19 कंप्यूटर, पांच प्रिंटर सहित कई फाइल जलकर राख हो गया।

आग की लपटों को देख रात्रि प्रहरी ने हल्ला कर वरीय पदाधिकारियों और स्थानीय थाने को सूचना दी। तब तक दो की संख्या में रात्रि प्रहरी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते रहे।

लेकिन आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल था। आग लगने की सूचना पर एसएसपी बाबूराम, सिटी एसपी योगेंद्र कुमार सहित कई थानों की पुलिस एसएसपी कार्यालय पहुंच गए। कुछ ही पलों में अग्निशमन दस्ता दल बल के साथ पहुंचे। इसके बाद काफी मशक्कत करने पर आग पर काबू पाया गया।

बताया जाता है कि एसएसपी कार्यालय के क्राइम शाखा और भीओ शाखा में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। इस कारण काफी दस्तावेज, संचिका, अभिलेख जल गई है। हालांकि एसएसपी कार्यालय की ओर से अभी तक क्षति का पूर्ण आकलन अभी नहीं दिया गया है। मुख्यालय डीएसपी सुधीर कुमार की देख-रेख में जले हुए कागजातों एवं अन्य उपकरणों का आकलन किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। खबर लिखे जाने तक टीम नहीं पहुंची थी। वहीं बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी बुलाया गया है कि किन परिस्थिति में शॉर्ट सर्किट हुआ। उसकी जांच कर रिपोर्ट देने को बोला गया है। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। परिसर सीसीटीवी कैमरे से लैस है। ऐसी स्थिति में आग लगने का कारण सीसीटीवी के फुटेज से पता लगाया जा सकता है।

GHARSHA

जले हुए अभिलेखों में नष्ट होने से बचे कागजातों को सुरक्षित निकालने में कर्मी लगे हैं। वहीं एसएसपी कार्यालय में आग लगने से 30 से 40% अभिलेख जल चुके हैं। लेकिन एसएसपी ने बताया कि जल्द ही थाना से लेकर पुलिस अनुमंडल तक के कार्यालय से अभिलेख की कॉपी बनाकर तैयार कर ली जाएगी। इससे किसी भी तरह का काम में बाधा नहीं आएगा।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …