डेस्क : मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपौली में हुई बाइक दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान बजराहा गांव निवासी कमलेश मिश्र व नाहस निवासी विजय यादव के रूप में हुई है। जबकि जख्मी व्यक्ति की पहचान बजराहा निवासी अनु पासवान के रूप में की गई है। जख्मी अनु पासवान को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

इस घटना की पुष्टि करते हुए बिस्फी थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि दो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है।प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। प्राथमिकी दर्ज करने हेतु मृतक कमलेश मिश्र के पिता का बयान लिया जा रहा है।

बिस्फीथाना क्षेत्र अंतर्गत रूपौली गांव में महादेव मंदिर के पास दो बाइकों की टक्कर से यह बड़ा हादसा हुआ। दोनों मृतक एवं एक जख्मी व्यक्ति बिस्फी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इस घटना से मृतकों के परिजन व गांव में सन्नाटा छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !