Breaking News

बिहार :: सी एम साइंस कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

दरभंगा (विजय सिन्हा)  : स्थानीय चंद्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष में ‘साइंस फॉर द पिपल एण्ड द पिपल फॉर साइंस’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

इस मौके पर स्रातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. लाल मोहन झा ने कहा कि विज्ञान और जीवन के बीच अत्यंत घनिष्ट संबंध है। विज्ञान हमें सही तरीके से जीवन जीने का ढंग सिखाता है। जिसे सही तरीके से अपनाना फायदेमंद है। जबकि यदि इसका गलत इस्तेमाल किया गया, तो वह नुकसानदेह हो सकता है। इस मौके पर महाविद्यालय के सेवानिवृत जंतु विभागध्यक्ष डॉ. आर.पी. सिन्हा ने कहा कि विज्ञान मूलत: दो चीजों पर टिका है। पहला पदार्थ और दूसरा ऊर्जा। उन्होंने बताया कि विज्ञान किसी दार्शनिक बातों पर निर्भर नहीं करता, बल्कि यह निरंतर अनेक वर्षों तक चलने वाले प्रयोगों के निष्कर्ष अथवा अवलोकन पर निर्भर करता है। डॉ. अशोक कुमार झा ने रमण प्रभाव के अनुसंधान में दरभंगा महाराजा द्वारा दिये गये महत्त्वपूर्ण योगदान की चर्चा की।

वहीं संगोष्ठी में विषय प्रवेश वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. संजय झा ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार झा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजय मिश्रा ने किया। इस मौके पर आलेख लेखन प्रतियोगिता भी आयोजन किया गया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *