Breaking News

बिहार :: संकल्प रैली में भाग लेने विशेष ट्रेन बिरौल से रवाना जगह-जगह बाइक रैली का आयोजन

दरभंगा/बिहार ( विजय सिन्हा) : राजग के संकल्प रैली की तैयारी को लेकर समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

जगह-जगह बाइक जुलुस के माध्यम से कार्यकर्ता लोगों को पटना चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में बिरौल स्टेशन से विशेष रेल गाड़ी पटना के लिए खुली है।

वैसे बसों व छोटे वाहनों के साथ जिला के हर कोने से राजग कार्यकर्ता पटना जाने की तैयारी में लगे हुए हैं। विशेष टेÑन बिरौल अनुमंडल के बिरौल रेलवे स्टेशन से खुल रही है। ट्रेन पर सवार होकर पटना जाने वाले राजग कार्यकर्ताओं को मिथिला की पहचान पाग भी उपलब्ध कराई गई है।

सूत्रों की माने तो 2 हजार पाग की खरीदारी की गई है। कार्यकर्ताओं के लिए विशेष ट्रेन में नास्ता-भोजन की भी व्यवस्था की गई है। इससे पहले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ठाकुर के नेतृत्व में बेनीपुर कर्पूरी स्टेडियम से बाईक जुलुस निकला, जो भेरूख, भरथा चौक, आशापुर चौक, बहेड़ा बाजार होते हुए विभिन्न जगहों पर गया। कार्यक्रम में राधेश्याम झा, शंकर भगवान पूर्वे, रामसागर ठाकुर, रमणजी पासवान, सोनू ठाकुर, राजीव झा, मुन्ना झा, विजय, गुड्डु, विपिन झा, सुरेन्द्र सहनी, प्रवीण कुमार, हीरा झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। इसी तरह भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी के नेतृत्व में बहादुरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में बाइक रैली निकाली गई।

जिसमें मुकुंद चौधरी, गणेश महथा, संतोष पासवान, राजेश रंजन, उमेश चौधरी, संजीव गुप्ता, तनवीर हसन, पंकज झा, राज उदित चौधरी, गुड्डु चौधरी, आशतोष झा, संजय राय, इंद्रकांत ठाकुर, ताराकांत झा, सुरेन्द्र सिंह, संगीता साह सहित बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *