Breaking News

बिहार :: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के दरभंगा जिला इकाई का गठन

दरभंगा (विजय सिन्हा) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय माधव निवास पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक डॉ कुमार मदन मोहन की अध्यक्षता में जिला कमेटी के पुनर्गठन हेतु आयोजित हुई । 

जिसमें शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार, प्रांतीय महासचिव श्री पंकज कुमार ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री कृष्णकांत चौधरी, वैशाली जिला के संरक्षक सदस्य डॉ सुदर्शन झा, समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक सदस्य उपस्थित हुए सर्वसम्मति से दरभंगा जिला इकाई का गठन हुआ जिसमें संरक्षक के पद पर श्री सुजीत चौधरी, अध्यक्ष पद पर श्री रविंद्र नारायण महतो, जिला सचिव के पद पर डॉ कुमार मदन मोहन ,उपाध्यक्ष के पद पर श्री नवीन चंद्र चौधरी, श्री रौशन कुमार सिंह एवं श्रीमती संगीता कुमारी ,संयुक्त सचिव के पद पर श्री अजित चंद्र दास ,श्री अमिताभ कुमार सिंह एवं श्रीमती अनिता कुमारी ,कोषाध्यक्ष के पद पर श्री नमीश कुमार चौधरी, अंकेक्षक के पद पर श्री ओम जी मिश्रा तथा मीडिया प्रभारी के रूप में श्री सोनू कुमार का चयन किया गया । इसके साथ ही कार्यकारिणी के 7 सदस्यों का भी चयन हुआ ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ कुमार मदन मोहन ने किया प्रांतीय नेतृत्व द्वारा नई कमेटी को प्राप्त निर्देश मार्गदर्शन एवं प्रेरणा द्वारा उत्साहित किया गया । अंत में श्री अजीत चंद्र दास द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *