दरभंगा : सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 का चौथा चरण का उद्घाटन सदर प्रखंड अंतर्गत कबीरचक पंचायत के भेलूचक पंचायत भवन में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ ए. के. मिश्रा ने बच्चों को रोटावायरस एवं पोलियो की खुराक पिलाकर की.
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
मौके पर डीआईओ ने कहा कि टीकाकरण के माध्यम से बच्चों की मृत्यु दर में काफी कमी आई है, अतएव जन्म से लेकर पांच साल तक के बच्चों को सात बार टीकाकरण अवश्य करवाएं. टीकाकरण से बच्चों को 12 जानलेवा बीमारीयों से बचाव किया जाता है.

डॉ मिश्रा ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम 16 मार्च तक चलाया जायेगा. इसके तहत 289 सत्र 11 ब्लॉक में चिन्हित किए गए हैं. जहां मिशन इन्द्र धनुष के तहत 4071 बच्चे 592 गर्भवती को टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिए प्रचार- प्रसार किया गया है, ताकि एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित ना हो. मौके पर एसआरटीएल डॉ राजेंद्र सिंह, एसएमओ डॉ बसवराज, यूनिसेफ एसएमसी शशि कान्त सिंह, ओंकार चंद्र, बीएचएम रेवती रमण , बीएमसी रेनू देवी, एफएम दयानंद पोद्दार, बीसीएम नितेश कुमार, संजय कुमार, एएन्एम, आशा फैसिलिटेटर आदि मौजूद थे.

11 प्रखंडों में चल रहा अभियान
जिला के ग्यारह प्रखंडों में सघन मिशन इन्द्रधणुष- टू अभियान दो दिसंबर से शुरू हो चुका है. मालूम हो कि यह अभियान चार चरणों में चलाया जा रहा है. पहला चरण दो से 12 दिसंबर, दूसरा चरण छह से 16 जनवरी, तीसरा चक्र तीन से 13 फरवरी तक एवं चौथा चक्र दो से 16 मार्च तक चयनित प्रखंडों में चलाया जायेगा.

टीकाकरण कार्यक्रम अलीनगर, बहादुरपुर, सदर, बहेड़ी, बिरौल, हायाघाट, जाले कीरतपुर, मनीगाछी, सिंहवारा एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी के 289 चिन्हित जगहों पर संचालित किया जा रहा है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !