दरभंगा : जिला पदाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा है कि जनगणना 2021 के तहत मकान सूचीकरण एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का अद्यतीकरण का प्रथम चरण का कार्य 15 मई 2020 से प्रारंभ होकर 28 जून 2020 तक चलेगा। वहीं द्वितीय चरण का कार्य 09 फरवरी 2021 से 28 फरवरी 2021 के बीच सम्पन्न की जायेगी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
कहा कि प्रथम चरण में सभी सेंसस हाउस की लिसि्ंटग (गणना) की जायेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक 10 साल में जनगणना का कार्य कराया जाता है। यह सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य सुगमता पूर्वक एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को पूर्ण प्रशिक्षण दिया जायेगा। कहा कि इसी क्रम में आज जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया है। कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस कार्य को पूरी गंभीरता से की जाये। इसमें कोई भी घर छूटने नहीं चाहिये साथ ही यह भी ख्याल रखी जाये कि किसी मकान की पुनरावृत्ति भी नही हो।

उन्होंने कहा कि जनगणना एक सामान्य प्रक्रिया है। इसके आधार पर राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी को अपडेट किया जायेगा। जनगणना के डाटा बेस के आधार पर ही देश की सरकार द्वारा विभिन्न विकास एवं कल्याण की योजनाएँ बनाई जाती है। नीतियों का निर्धारण होता है। जनगणना के आँकड़ो के आधार पर आम जनता के कल्याण के लिए नितियाँ बनाने में सरकार को सहूलियतें होती है। वे राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी-2020 के निर्माण हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला में बोल रहे थे।

जिलाधिकारी द्वारा एन.पी.आर. 2020 तैयार करने में सभी व्यक्तियों को सहयोग करने की अपील किया गया। कहा कि आम लोगों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये। उन्हें जनगणना के महत्व को बताया जाये। उन्हें जागरूक किया जाये।
उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में अत्यंत सावधानी बरती जानी है। जनगणना का कार्य त्रुटिरहित पूरा कराने के लिए जनगणना निदेशालय द्वारा विस्तृत गाइडलाइन निर्गत किया गया है। इस गाइडलाइन को बारीकी से अध्ययन कर सभी कार्यों की अच्छी तरह से समझ ली जाये।
तदन्तर राज्य जनगणना निदेशालय के उप निदेशक श्री प्रमोद कुमार सिंह, सहायक निदेशक राजेश कुमार, जिला संख्यिकी पदाधिकारी शंभू प्रसाद यादव एवं सहायक योजना पदाधिकारी सुजाता कुमारी द्वारा जनगणना 2021 कार्य को सिससिलेवार सम्पन्न कराने हेतु प्रोजेक्टर पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया गया।
उप निदेशक द्वारा बताया गया कि स्वतंत्रता के बाद भारत में इस वर्ष 8वीं जनगणना हो रही है। जनगणना के आँकड़े का बहुउद्येश्यीय उपयोग होता है। जनगणना के प्रथम चरण में सभी मकानों की लिस्टिग की जानी है। इस वर्ष के जनगणना में मोबाईल एप का प्रयोग किया जायेगा। मोबाईल एप से जनगणना का कार्य तेजी से होगी एवं त्रुटियाँ भी नहीं होगी।

बताया कि जनगणना का कार्य प्रारंभ करने के पहले सभी चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, पर्यवेक्षक, परिगणक आदि को विधिवत् प्रशिक्षण दिया जायेगा। समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण श्विर में मास्टर ट्रेनर सहित सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी आदि ने भाग लिया।
मास्टर ट्रेनरों में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शंभू प्रसाद यादव, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बेनीपुर चंदन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, बेनीपुर, सहायक योजना पदाधिकारी सुजाता कुमारी के नाम शामिल हैं।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला को उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो द्वारा भी सम्बोधित किया गया। उन्होंने जनगणना निदेशालय से जारी सभी गाइडलाइन का अच्छी तरह से अध्ययन करने का सुझाव दिया।
जनगणना 2021 के तहत मकान सूचीकरण एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का अद्यतीकरण कार्य हेतु जिला स्तरीय एवं चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षित करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण कलैण्डर निर्धारित कर दिया गया है।

02 एवं 03 मार्च को जिला स्तरीय अधिकारी तथा चार्ज अधिकारी एवं सहायक चार्ज अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। 04 एवं 05 मार्च को जिला एवं चार्ज स्तर पर गठित जनगणना कोषांग के नियमित सहायक को प्रशिक्षण दिया जायेगा। 12 से 16 मार्च तक जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को रिफ्रेशर ट्रेनिंग दिया जायेगा।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में नगर आयुक्त-सह-चार्ज पदाधिकारी नगर निगम दरभंगा, घनश्याम मीणा, जिला आपूर्त्ति पदाधिकारी, अजय कुमार गुप्ता, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, सभी मास्टर ट्रेनर, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी, सभी सहायक चार्ज पदाधिकारी आदि भाग लिये।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !