Breaking News

आप को पूर्ण बहुमत, दरभंगा में भी छूटे पटाखे मना जश्न

दरभंगा : दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद दरभंगा में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखा जलाकर और मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

वहीं एआईएसएफ ने भी केजरीवाल सरकार को पूर्ण बहुमत मिलने पर खुशी जाहिर की है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दरभंगा और लहेरियासराय टावर पर जश्न मनाकर तीसरी बार दिल्ली में सत्ता में आने पर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार सिन्हा, मो. अब्दुल्लाह अंसारी उर्फ गुड्डू, बिनोद झा, मसूद शौकत, मीडिया प्रभारी एवं युवा प्रभारी फवाद गजाली, मो. अरमान, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्यामा प्रसाद तिवारी, मो. नसीम अंसारी, साहिर इकबाल, मुजफ्फर खां, मो. अशरफ, मो. शाहबाज आलम, अजहर रजा, निराले खां, मो. शौकत अली उर्फ गांधी, मो. रेयाज आदि बड़ी संख्याओं में कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं एआईएसफ के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंंह ने दिल्ली की जीत पर कहा कि वहां की जनता ने साबित कर दिया है कि अब भारत की आवाम जााति, धर्म, क्षेत्रवाद के आधार पर वोट नहीं करेगी। अब देश की जनता काम के आधार पर वोट करेगी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …