Breaking News

गांधी संकल्प यात्रा 2 अक्टूबर से, दरभंगा एमपी गोपालजी ठाकुर करेंगे शुरूआत

डेस्क : राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में 2 अक्टूबर से गांधी संकल्प यात्रा की शुरूआत दरभंगा में लहेरियासराय टावर से होगी। जहां सांसद गोपालजी ठाकुर महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस यात्रा की शुरूआत करेंगे।

आज भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की शुरूआत दरभंगा विधानसभा क्षेत्र से की जा रही है। कार्यक्रम में सभी विधायक और विधान पार्षद भाग लेंगे।

कार्यक्रम का प्रभारी आदित्य नारायण चौधरी मन्ना को बनाया गया है और मार्ग प्रभारी सुजित मल्लिक होंगे। वहीं मीडिया के लिए अमलेश झा और सोशल मीडिया के लिए पंकज झा को प्रतिनियुक्त किया गया है।

बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन झा, डॉ. प्रदीप ठाकुर, आदित्य नारायण मन्ना, संजीव साह, राजेश रंजन, संतोष पासवान, मणिकांत झा, गौड़ी पासवान, धर्मशिला गुप्ता, अभय झा, अमलेश झा, सुमित झा, संजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …