Breaking News

हावीभौआर पहुंचे डीएम त्यागराजन एस एम, सात निश्चय योजना की समीक्षा कर दिए कई निर्देश

डेस्क : मंगलवार को दरभंगा जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बेनीपुर प्रखण्ड के हावीभौआर पंचायत में भ्रमण कर के सरकार के सात निश्चय योजनाओं का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर प्रदीप कुमार झा, प्रखण्ड प्रमुख, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, ग्राम पंचायत मुखिया आदि भी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने हावी-बौआर पंचायत के वार्ड नम्बर 11 में घूम-घूम कर नल-जल, गली-नाली, शौचालय निर्माण आदि योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुछ घरों के नल से बराबर पानी नहीं आने की बातें सामने आई। वहीं कुछ घरों में शौचालय का निर्माण अधूरा पाया गया। वहाँ उन्होंने अपूर्ण नल-जल एवं गली-नाली योजना को तेजी से पूरा कराने को कहा है। जिलाधिकारी ने सरकार के सात निश्चय योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर पूरा कराने का निदेश प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं ग्राम पंचायत मुखिया को दिया है।

उन्होंने हावीभौआर पंचायत के पंचायत सरकार भवन, वार्ड नम्बर 06, 07 में भी सात निश्चय योजनाओं का निरीक्षण किया। यहाँ पी.एच.ई.डी. द्वारा संस्थापित सौर ऊर्जान्वित पानी की टंकी में पानी नहीं चढ़ने की बातें बताई गई। इसके सोलर पैनल में खराबी होना बताया गया।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता पी.एच.ई.डी. को इसे तुरंत ठीक कराकर पानी की आपूर्त्ति बहाल करने का निदेश दिया गया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …