दरभंगा : अर्न्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के शुभ अवसर पर बुनियाद केन्द्र, सक्षम, दरभंगा के द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बहादुरपुर में किया गया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस अवसर पर जिला के विभिन्न प्रखण्डों से 73 वृद्धजन प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रवि शंकर तिवारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बहादुरपुर एवं नवीन कुमार नवीन, जिला प्रबन्धक, सक्षम के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। रवि शंकर तिवारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ सभी को मिलेगा।

इस योजना का लाभ प्रदान करने हेतु 60 वर्ष से ऊपर उम्र के वृद्धजनों का निबंधन किया जा रहा है। यदि कोई भी वृद्धजन किसी कारण से छूट गये हैं तो प्रखण्ड के आर.टी.पी.एस. काउण्टर पर अथवा विभाग के पोर्टल पर आॅनलाईन या बुनियाद केन्द्र में संपर्क कर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। श्री तिवारी ने बिहार सरकार द्वारा संचालित अन्य सभी कार्यक्रमों की पूरी जानकारी दी। साथ ही बुनियाद केन्द्र के सहयोग से उनकी समस्याओं को दूर करने की भी बातें बताई गई। कार्यक्रम में आये वृद्धजनों में सबसे वृद्ध राजकली देवी एवं रामपरि देवी – दोनों 95 वर्ष से ऊपर को सहायक निदेशक द्वारा पाग-पगड़ी, चादर एवं छड़ी देकर सम्मानित किया गया। बुनियाद केन्द्र के कर्मी के बीच मैं भी श्रवण कुमार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

सहायक निदेशक द्वारा राकेश कुमार, फिजिओथिरेपिस्ट एवं मुराद आलम, वरीय फिजिओथिरेपिस्ट को इस सम्मान के लिये चुना गया एवं प्रतीक चिन्ह् देकर उन्हें सम्मानित किया गया। बुनियाद केन्द्र के जिला प्रबन्धक नवीन कुमार नवीन के द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया एवं वृद्धजन हेतु बुनियाद केन्द्र द्वारा किये गये कार्यक्रम को विस्तार से बताया गया एवं बुनियाद केन्द्र के द्वारा दी जाने वाली सेवाएँ, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर वृद्धावस्था में होने वाले चिड़चिड़ापन, तनाव तथा अकेलापन आदि को कम करने के लिए मोटिवेटेड चल चित्र भी दिखाये गये।

हेल्पेज इंडिया के जिला कोर्डिनेटर प्रभात कुमार झा ने बुजुर्गों को इस उम्र में होने वाली समस्याओं एवं उसके समाधान पर अपने विचार रखा। इस अवसर पर आजमातुन निशा, महिला संरक्षण पदाधिकारी, महिला हेल्प लाइन, दरभंगा, आराधना कुमारी, सेंटर कोर्डिनेटर, चाइल्ड लाइन, दरभंगा भी सम्मलित हुए एवं इन लोगों ने जेंडर सेनसेटाइजेसन पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया।

बुनियाद केन्द्र, जहानाबाद के कर्मी कुमारी रेणु सिन्हा, टेच आॅर्थोटिक्स और प्रोस्थेटिक की असामयिक मृत्यु पर उनकी आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट का मौन रखा गया। उक्त अवसर पर बुनियाद केन्द्र के सभी कर्मी, वृद्धजन व अन्य संबंधित उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !