Breaking News

योगेन्द्र साव एवं विधायक निर्मला देवी को दो मामले में हाई कोर्ट से मिली जमानत ।

बड़कागांव (रांची ब्यूरो): हाईकोर्ट के जज एवी सिंह के सोलह नंबर बेंच ने पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव, विधायक निर्मला देवी और मंटू सोनी को अग्रिम जमानत दे दिया है। अदालत ने दो मामलों में जमानत दिया है जिसमें बड़कागांव थाना कांड संख्या 123/16 योगेन्द्र साव और विधायक निर्मला देवी को जमानत दिया है। इस मामले में दोनों पर वारंट निर्गत हो चूका था और इन दोनों की गिरफ्तारी की कोशिश भी पुलिस कर रही थी। इसके अलावे बड़कागांव थाना कांड संख्या 135/16 में पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव, विधायक निर्मला देवी और मंटू सोनी को जमानत मिली है। जमानत मिलने के बाद पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव ने घोषणा किया है की जल्द ही भाजपा के सुशासन और चरित्र की पोल खोलेंगे जिससे भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी। प्रधानमंत्री जिस झारखण्ड का उदहारण यूपी में देते हैं वहीँ पर इसका पर्दाफाश किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा की मुझे शुरू से न्यायलय के मंदिर पर भरोसा रहा है और आज मुझे फिर न्यायलय पर आस्था बढ़ी है। उन्होंने बड़कागांव में कंपनियो को चेताते हुए कहा कि प्रशासन को खिलौना बनाकर उनका काम अब नहीं हो सकता है। वहां के रैयतों के इच्छा और जनमत संग्रह किए वगैर एक इंच भी काम नहीं बढ़ेगा। अब सरकारी नक्सलवाद नहीं जनवाद चलेगा। विधायक निर्मला देवी ने कहा की आज फिर जनवाद के सामने सरकारी नक्सलवाद की हार हुई है। मैं जनता की सेवा के लिए हर जुल्म से लड़ने को तैयार हूँ। उक्त जानकारी विधायक के निजी सचिव ने दी है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …