Breaking News

बिहार :: गोप गुट का धरना, विभिन्न मांगों को लेकर 18 दिनों से हड़ताल पर है रसोइया संघ

दरभंगा / केवटी : रसोइया संगठनो के संयुक्त आह्वान पर 1-जनवरी से चल रहे हड़ताल के समर्थन में बिहार राज्य रसोइया संघ गोप गुट के नेतृत्व में खिरमा बीआरसी पर धरना दिया गया। धरना का नेतृत्व उमेश यादव, केवल दास, अमरेश कुमार ने किया। धरना स्थल पर सरकार विरोधि नारे लगाये। 

नारा रसोइया को सरकारी सेवक घोषित करो, रसोइया को 18000 रुपया वेतन देना होगा। सभी रसोइया को साल में चार सूती साड़ी देना होगा आदि नारे लगाये गए। धरना स्थल पर सभा हुई जिसकी अध्यक्षता सुधा देवी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भकपा-माले जिला कमिटी सदस्य घर्मेश यादव ने कहा कि पूरे देश में अराजकता का माहौल है। रसोइया सहित तमाम स्किम वर्कर के साथ सरकार भेद-भाव कर रही है। उन्होंने कहा कि समान काम का समान वेतन देने की मांग सरकार से किया। उन्होंने कहा कि केवटी के कुछ जगहों पर हेड मास्टर के द्वारा खाना बनाने का दबाव देने की निंदा किया।

उन्होंने सरकार से मांग किया कि रसोइया संघ से वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराये। हड़ताल का समर्थन करते हुए आंदोलन को और तीव्र करने की अपील किया। सभा को बुधनी देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, राज कुमारी देवी, बबिता देवी, डोमू सहनी, दबिया देवी, इनर देवी आदि ने किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *