दरभंगा : भूमिहीन और गृहविहीनों का राष्ट्रीय रजिस्टर बनाने को लेकर भाकपा माले व खेग्रामस की ओर से बाजितपुर दिलावरपुर में एक सभा का आयोजन किया गया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस अवसर पर माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, खेग्रामस के जिलाध्यक्ष जंगी यादव, कल्याण भारती, नन्दलाल ठाकुर, शनिचरी देवी, रसिदा खातून, रामनारायण पासवान, अभिषेक कुमार आदि ने अपने संबोधन में राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वर्त्तमान में गरीबों को बसाने के बदले उजारा जा रहा है। जिसके चलते अब गरीबों की व्यापक एकता व गोलबंदी बनाकर गरीब बसाओ आंदोलन तेज करने की जरूरत है।

सभा की अध्यक्षता तेजू यादव, राजू मंडल, डोमनी देवी, मंजू देवी, रामसेवक राम शामिल थे। वक्ताओं ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर गरीबों का पुनर्वास नहीं किया गया, तो हमलोग सरकारी जमीन पर झंडा गाड़ने को विवश होंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !