झंझारपुर मधुबनी संवाददाता / डॉ.संजीव शमा : नगर पंचायत मुख्यालय से किसी भी वाहनों को मोहना एनएच या फिर कन्हौली एनएच तक पहुंचने के लिए राम चौक से गुजरना मजबूरी है । काफी व्यस्ततम सड़कों में राम चौक की सड़क शुमार है ।
सुबह होते ही सड़कों पर वाहनों का काफिला दौड़ता नजर आने लगता है । 24 घण्टे के अंदर रात को भी अमूमन दो से तीन घंटा भी सड़क चैन नहीं रहता । राम चौक पर लोगों को हमेशा ही जाम का नजारा देखने को मिल जाता है । जाम को लेकर लोग अब राम चौक को जाम चौक कहने लगे हैं । चौक से दो सौ मीटर की दूरी पर झंझारपुर थाना अवस्थित है । बावजूद प्रशासन द्वारा ट्रैफिक को लेकर कोई व्यवस्था नहीं ।

वाहनों के बेतरतीब ठहराव से लगा जाम
लोग बेतरतीब वाहन लेकर चौक के इर्द गिर्द कहीं भी खड़ा कर देते हैं । ऑटो चालक की भूमिका इसमें सर्वोपरी है । महिला कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क मोड़ पर ऑटो खड़ा कर पैसेंजर का इंतजार करना कभी भी किसी बड़े दुर्घटना को दावत देने जैसा है । ऐसा लगता है अनुमंडल प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हो । नगर जैसी कोई व्यवस्था यहाँ के प्रशासन द्वारा आज तक नगरवासियों को मुहैया नहीं कराये जाने का दर्द भी टीसता है ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
राम चौक पर जाम की समस्या से कौन नहीं अवगत है यह सवाल हर एक के आंखों के सामने है । प्रशासनिक उदासीनता का लाभ वाहन चालक द्वारा बेखौफ होकर उठाया जा रहा है । दूसरी तरफ चौक स्थित दुकानदारों द्वारा सड़क का दोनों ही ओर से अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे जाम की समस्या और भी बढ़ गई है । स्थिति यह है कि इस भयंकर जाम को पार करने में घंटा से डेढ़ घंटे तक का समय लग जाता है । लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है । नगर में ट्रैफिक व्यवस्था का नामोनिशान नहीं है । वाहनों की लंबी कतार के बीच पैदल चलने वाले लोग निकलने के लिये जद्दोजहद करते रहे ।
बताते चलें कि राम चौक की स्थिति टेम्पो चालकों के बेलगाम परिचालन से बेहद खराब रहती है । नतीजा लोग जाम की समस्या से रोज फ़जीहत झेल रहे हैं । इस संबंध में दवा दुकानदार केशो राय, राजेन्द्र राम, मनोज राम, मो. रहुफ , शिक्षक डॉ अनिल ठाकुर, आरटीआई एक्टिविस्ट मो. रिज़वान , मो.जहांगीर आदि लोगों ने बताया कि नगरवासियों की इस समस्या की ओर न तो नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान है और न ही अनुमंडल प्रशासन का ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !