डेस्क : दरभंगा जिला के बाढ़ प्रभावित 503391 परिवारों को जी.आर. की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जा चुकी है। यह राशि प्रत्येक परिवार के लिए 06-06 हजार रूपये है। छूटे हुए परिवारों को मुफ्त सहाय्य (जी.आर.) की राशि जितनी जल्दी हो सके भेजने के लिए सभी अंचलों में यु़द्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।

अब ही ऐसे कुछ परिवारों को राशि नहीं भेजी जा सकी है, जिनके नाम/बैंक खाता संख्या/आई.एफ.एस. कोड या तो डुप्लिकेट है या मिसमैच हो रहे है। संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा हर एक डाटा की बारीकी से मिलान की जा रही है। जिलाधिकारी का स्पष्ट निदेश है कि कोई भी योग्य परिवार लाभ पाने से वंचित नहीं होनी चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित की जानी है कि किसी भी अयोग्य परिवार को जी.आर. की राशि नहीं मिलनी चाहिए।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने सभी अंचलाधिकारी को शीघ्रता-शीघ्र त्रुटिपूर्ण आवेदनों का सत्यापन करके योग्य परिवारों के खाते में जी.आर. की राशि भेजने के लिए अनुशंसा भेजने का निदेश दिया है।

वहीं सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को भी लंबित आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर निस्तारित करने को कहा गया है। उन्होंने यह आदेश कार्यालय प्रकोष्ठ में एक बैठक आयोजित करके दिया है।

इस बैठक में सहायक समाहर्त्ता श्री विनोद दूहन, अपर समाहर्त्ता श्री विभूति रंजन चौधरी, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, नगर आयुक्त श्री घनश्याम मीणा, सभी प्रखण्ड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

जबकि अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल/बेनीपुर एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !