Breaking News

जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

डेस्क : दरभंगा के लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं दरभंगा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी है। यह प्रतियोगिता 2 सितम्बर से 4 सितम्बर तक होगी।

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कराटे, बैडमिंटन खेल प्रतिस्पर्धाओं के खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया। वहीं इसके अलावा वॉलीबॉल, चक्का फेंक, गोला फेंक और कबड्डी खेल में भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित ने बताया कि खेल विधा हैंडवॉल, बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन बिरौल के श्रीकृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया है।

दी गयी जानकारी के अनुसार कराटे में 14, 17, 19 बालिका और 14, 17, 19 बालक सम्वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं बैडमिंटन में 14 वर्ष के बालक-बालिकाओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

वॉलीबॉल में 14 वर्ष बालक-बालिका के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसके अलावा चक्का फेंक और गोला फेंक में भी 14 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गयी। वहीं कबड्डी में 17 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गयी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …