Breaking News

नवनिर्मित भवनों को डीएमसीएच को सौंपे ताकि नर्सिंग कॉलेज एवं छात्रावास अतिशीघ्र हो चालू – डीएम त्यागराजन

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा डी.एम.सी.एच. परिसर में निर्मित बी.एस.सी. नर्सिग कॉलेज एवं नर्सिंग छात्रावास का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को उक्त भवनों को तुरंत डी.एम.सी.एच. प्रशासन को हैंडआॅवर करने का निदेश दिया गया, ताकि नर्सिंग कॉलेज एवं छात्रावास अतिशीघ्र चालू हो सके।

गौरतलब है कि डी.एम.सी.एच परिसर में स्त्री रोग विभाग (गायनी) के बगल में नर्सिंग कॉलेज एवं नर्सिंग छात्रावास भवन का निर्माण किया गया है। नर्सिंग कॉलेज चालू हो जाने पर इसमें पढ़ाई शुरू हो जायेगी। इस कॉलेज में बी.एस.सी. (नर्सिंग) की डिग्री दी जायेगी।

जिलाधिकारी द्वारा इसके साथ ही डी.एम.सी.एच. परिसर में निमार्णाधीन ट्रॉमा सेन्टर का भी निरीक्षण किया। ट्रॉमा सेन्टर का भवन भी तैयार हो गया है। इसका फिनिसिंग कार्य चल रहा है।

जिलाधिकारी ने कार्यकारी एजेंसी को ट्रॉमा सेन्टर भवन का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कर इसे चालू करने का निदेश दिया है। निरीक्षण के क्रम में पुराना नर्सिंग क्वार्टर की महिलाओं के द्वारा नाला में पानी जमा रहने की शिकायतें की गई। जिलाधिकारी ने कार्यकारी एजेंसी बी.एम.एस.आई.डी.सी. को क्षतिग्रस्त नाला का दो दिनों के अंदर जाँच कर इसके उचित मरम्मति हेतु प्रस्ताव देने का निदेश दिया गया। निरीक्षण में डी.एम.सी. के प्राचार्य डॉ. एच.एन. झा एवं बी.एम.एस.आई.डी.सी. के अभियंता आदि मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …