डेस्क : दरभंगा जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान को विकास मद की राशि से सर्वप्रथम संबंधित विद्यालयों में शौचालय का निर्माण कराने, पेयजल की व्यवस्था करने एवं कम्प्यूटर-प्रिंटर क्रय करने हेतु निदेशित किया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्होंने कहा कि बालिका विद्यालयों में इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये। जिला के लगभग सभी विद्यालयों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ पढ़ाई करने आते है, लेकिन वहाँ पेयजल, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के चलते उन्हें खासकर छात्राओं को काफी कठिनाई उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि जिला के सभी विद्यालयों में विकास मद की राशि बची हुई है। इस राशि से विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएँ विकसित की जाये। उन्होंने कहा कि जिला के कई स्कूलो में स्मार्ट क्लास प्रारंभ हुआ है, इस हेतु सभी विद्यालयों में कम्प्यूटर-प्रिंटर, स्कैनर अत्यंत जरूरी है। उन्होंने ये बातें कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जिला के विद्यालयों की प्रबंध कारिणी समिति की बैठक में कहीं हैं। इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं सदस्यों के माध्यम से अध्यक्ष के समक्ष विद्यालय विकास मद से आवश्यक कार्यों का क्रियान्वयन एवं अनुमोदन हेतु विस्तृत प्रस्ताव रखा गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रस्तावों पर विचार-विमर्श के उपरांत अत्यंत जरूरी कार्य कराने का अनुमोदन किया गया।

अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर एवं अंचलाधिकारी सदर को +2 कर्पूरी ठाकुर उच्च विद्यालय, दरभंगा के सड़क अतिक्रमण हटाने हेतु निदेशित किया गया। +2 बी0के0डी0 उ0वि0 (जिला स्कूल), लहेरियासराय, दरभंगा अवस्थित तालाब में गृहस्वामियों के द्वारा शौचालय का पाईप गिरा दिये जाने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता से लेते हुए शीघ्र इसका निराकरण हेतु नगर आयुक्त, दरभंगा को निदेशित किया गया। साथ ही तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु लघु सिंचाई विभाग को निदेशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, दरभंगा को चारों राजकीय विद्यालयों में साप्ताहिक बैठक करके इसका पर्यवेक्षण एवं समीक्षा करने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय विकास मद की राशि की पूर्ण गुणवत्ता के साथ समुचित उपयोग किया जाये। कार्य की गुणवत्ता खराब पाये जाने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर कठोर कार्रवाई की जायेगी। इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान संजय कुमार देव कन्हैया के साथ चारों विद्यालयों के प्रधानाचार्यो ने भाग लिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !