डेस्क : पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पत्रकार अशोक कुमार अंज का नाम हाई रेंज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड्स में दर्ज किया गया है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पत्रकार अंज गया जिले के वजीरगंज का निवासी हैं, जिन्होंने पर्वत पुरुष दशरथ मांझी और हथौड़ा पुरुष शिवू मिस्त्री के जीवन पर विशेष रूप से लेखन कार्य किया है.
उन्होंने माउंटेन मैन दशरथ मांझी के जीवन पर अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया. उनके लेखकीय सहयोग से कई राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय फिल्में भी बनी. इनकी उपलब्धि से बिहार हीं नहीं, देश का गौरव बढ़ा है, जिससे गया जिले का मान बढ़ा है. उनकी लगन और कठोर मेहनत का परिणाम है विश्व रिकाॅर्ड्स, जिससे गया जिले का सीना ऊंचा हुआ है. पत्रकार अंज की ऐतिहासिक उपलब्धि से गया का मान बढ़ा, बिहार का शान बढ़ा और देश की गौरव-गरिमा. कर्मवीर पत्रकार अंज की उपलब्धि प्रेरणाप्रद है ही, आदर्श भी.

वजीरगंज के लाल का नाम विश्व रिकाॅर्ड्स में जुड़ने से लोगों में हर्ष है. वे धुन के पक्के और कठिन परिश्रम के धनी व्यक्ति हैं. वे निरंतर पत्रकारिता में रमे-जमे रहते हैं. उन्होंने अपने कठोर परिश्रम की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है.
पत्रकार अशोक कुमार अंज ने कहा कि हाई रेंज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना स्थान पा कर बेहद हर्षित हूं. बड़े-बुजुर्गों और सबके आशीर्वाद का परिणाम है यह सफलता. अभावों में जी कर जिंदगी को बुलंद करना उत्साह से भरता रहा.
आगे पत्रकार अंज ने अपनी कविता के माध्यम से कहा-
रुको मत! अरी मेरी प्यारी कलम,
सताये अगर, भूख, चिंता या गम.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !