डेस्क : बिहार के गया से बड़ी खबर आ रही है. अभी-अभी निगरानी विभाग ने एसडीओ को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक गया के सारिम अली का जमीन विवाद चल रहा था. एसडीओ सूरज कुमार द्वारा सारिम अली को काफी परेशान किया जा रहा था. शब्बीर अली के जमीन पर धारा 144 नही लगाने के एवज में एसडीओ ने पांच लाख रुपये की मांग की थी. इसकी शिकायत सारिम अली ने की.
- मदारपुर सड़क निर्माण में तेजी लाने का डीएम का निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं
- एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश
- कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’
- दरभंगा में डीएम और एसएसपी की निजी कोचिंग संचालकों के साथ अहम बैठक, छात्रों से विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान
शिकायत के सत्यापन होने के बाद निगरानी विभाग ने एसडीओ सूरज कुमार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हांथ गिरफ्तार कर लिया.
विजिलेंस की टीम ने एसडीओ को सिविल लाइन थानां क्षेत्र के स्वराजपुरी स्थित सरकारी आवास से 2 लाख रुपये लेते दबोच लिया और सदर एसडीओ सूरज कुमार सिन्हा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. निगरानी डीएसपी गोपाल पासवान के नेतृत्व में ये कार्रवाई की गई. इस मामले में एसडीओ ने अपने आप को बेगुनाह बताया और कहा कि हमे सारिम अली द्वारा जानबूझ कर फंसाया गया है.

डीएसपी गोपाल पासवान के नेतृत्व में ये कार्रवाई हुई जिसमें इंस्पेक्टर जहांगीर अंसारी, इंस्पेक्टर संजीव कुमार, एएसआई संजय चतुर्वेदी के साथ बारह लोग शामिल थे. निगरानी टीम ने एसडीओ सूरज कुमार को गिरफ्तार कर, पटना न्यायालय निगरानी में उपास्थित किया जाएगा.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !