दरभंगा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक बार फिर चुनावी दौरे पर बिहार आये और दरभंगा के राज मैदान से वे चुनावी सभा को संबोधित किये. पीएम मोदी ने श्रीलंका में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया और कहा कि आतंकियों ने वहां 300 से ज्यादा लोगों की जान ले ली. हमारे पड़ोस में ही आतंकवाद की कई फैक्ट्रियां चल रही हैं क्या देश के लिए ये मुद्दा नहीं है.

पीएम ने कहा कि चालीस साल पहले हमारे देश में इतनी सुरक्षा बलों की जरूरत नहीं होती थी हर कोई सामान्य जिंदगी जीता था. जिस पैसे से गरीबों की भलाई का काम होना चाहिए 40 साल से ये पैसे हमें बम, बंदूक और पिस्तौल में खर्च करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि आंतकवाद ने सबसे ज्यादा नुकसान देश के गरीबों का किया है. देश के गरीबों का भला करने के लिए भी आतंकवाद को खत्म करना जरूरी है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि महामिलावट करने वालों के लिए देश की सुरक्षा मुद्दा नहीं लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि ये नया हिन्दुस्तान है जो आतंकवाद के गढ़ में घुसकर मारेगा.
उन्होंने कहा कि ये जो लहर है वो नए भारत की ललकार है. 21वीं सदी में जो बेटा-बेटी दिल्ली की सरकार चुन रहे हैं वो ही नौजवान इस चुनाव का नेतृत्व कर रहे हैं. 21वीं सदी का भारत उनकी आकांक्षाओं का होगा. उन्होंने कहा कि हमारे लिए भारत माता की जय भक्ति है और वंदे मातरम का उदघोष ही शक्ति है लेकिन देश में कुछ लोगों को भारत माता की जय और वंदे मातरम से दिक्कत है. ये वैसे ही लोग हैं जिन्हें भारत की बात करने से शिकायत है.

दरभंगा का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि दरभंगा ने भी आतंक को करीब से देखा है. आतंकवाद ने दरभंगा की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन अब चौकीदार चौकन्ना है न कोई मिलिटेंट होगा और न कोई मॉड्यूल होगा. उन्होंने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि तीन चरणों के मतदान के बाद एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वाले लोग गायब हो गए हैं और अब ईवीएम को गाली देने में जुट गए. पीएम ने कहा कि जनता ने तीनों चरण में विपक्षियों को सबक सीखा दिया है. देश की रक्षा और सुरक्षा नेक इरादों वाली सरकार ही कर सकती है. इससे पहले पीएम ने अपने संबोधन की शुरूआत मैथिली से की.

- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगें वोट
पीएम मोदी दरभंगा के बीजेपी प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के पक्ष में सभा को संबोधित किये. बता दें कि बीते चुनाव में भी मिथिलांचल की दो प्रमुख सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी. दरभंगा से कीर्ति आजाद, मधुबनी से हुकुमदेव नारायण यादव ने बीजेपी का झंडा ऊंचा किया था.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !