डेस्क। एनडीए गठबंधन में गया लोकसभा सीट हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के खाते में चली गई है। एनडीए में हुए सीट बंटवारे में काराकट उपेंद्र कुशवाहा को और गया जीतन राम मांझी के खाते में गई है।

- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
- लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया
- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य
तय माना जा रहा है कि जीतन राम मांझी गया लोकसभा सीट से भाग्य आजमाएंगे। माना जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर जेडीयू के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने पार्टी को इस्तीफा सौंप दिया है, जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया है।
पत्रकारों से बातचीत में अभय कुशवाहा ने कहा कि नैतिक मूल्यों की रक्षा और समाजवादी विचारधारा को बचाने के लिए जेडीयू के सभी पदों के साथ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। उन्होंने यह भी कहा की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वह आगे की रणनीति बना रहे हैं।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !