Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / डीएमसीएच :: अल्टीमेटम के बाद भी नहीं सुधरे विभागाध्यक्ष, 4 के वेतन पर लगी रोक

डीएमसीएच :: अल्टीमेटम के बाद भी नहीं सुधरे विभागाध्यक्ष, 4 के वेतन पर लगी रोक

डेस्क : नियमित रूप से गायब चल रहे विभागाध्यक्षों को डीएमसी प्रशासन द्वारा कई बार अल्टीमेटम भी दिया गया. लेकिन फिर भी ये लोग निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए.

डीएमसीएच के इन चार विभागाध्यक्षों के वेतन पर रोक लगा दी गयी है. इन विभागों में रडियोथेरेपी, मनोरोग, फिजियोथेरेपी व एनाटोमी विभाग के अध्यक्ष शामिल हैं.

डीएमसी प्रशासन का कहना है कि विभागों से ये लोग नियमित रूप से गायब चल रहे हैं. ओपीडी व विभागों के निरीक्षण के दौरान इनकी अनुपस्थिति पायी जाती रही है. इसे लेकर डीएमसी प्रशासन द्वारा कई बार अल्टीमेटम भी दिया गया. विभागाध्यक्षों से स्पष्टीकरण भी पूछा गया है. बावजूद ये लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे थे. अंतत: डीएमसी प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है. 

जानकारी के अनुसार, एकांउट विभाग को इन चार विभागाध्यक्षों के वेतन पर रोक लगाने को लेकर निर्देशित कर दिया गया है. कहा गया है कि जब-तक संबंधित विभागाध्यक्ष विभाग में नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज नहीं करते, प्रतिदिन प्राचार्य कार्यालय में ससमय उपस्थिति पंजिका नहीं भेजते, तब-तक यह आदेश जारी रहेगा. 

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …