हनुमंतपुरा / इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : तहसील चकरनगर के बिहडांचल इलाके में हनुमंतपुरा चौराहे के पूर्व दिशा में स्थित श्री शक्ति देवी मंदिर पिपरौली गढ़िया में श्री महाराणा प्रताप ग्रुप का छठा समागम बड़े ही धूमधाम के साथ क्षत्रिय परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
क्षत्रिय समाज की पहल पर श्री महाराणा प्रताप वीर योद्धा की स्मृति को तरोताजा रखने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजक रवि परिहार, रोबिन परिहार, गजेंद्र सिंह परिहार,व अरुण सिंह परिहार के अथक प्रयासों से हनुमंत पुरा चौराहे से पूर्व दिशा में स्थित श्री शक्ति देवी मंदिर पिपरौली गढ़िया मैं संपन्न हुआ।

इस मौके पर एसपी सिंह गौर आरएम आगरा, जिन्होंने महाराणा प्रताप ग्रुप का संचालन किया तो उन्होंने एमआरपी 75 के बारे में व्याख्यान करते हुए बताया कि एम आर का मतलब है महाराणा प्रताप और 75 का मतलब है जनपद इटावा यानी जहां पर जिस जिले में एमआरपी ग्रुप चल रहा है तो उस जनपद की संख्या ग्रुप के आगे जोड़ी जाती है जिससे यह पता चले कि एमआरपी किस जिले का ग्रुप है इस पहचान के मद्देनजर जनपद का क्रमांक एमआरपी के आगे जोड़ दिया गया है इसका उद्देश्य कोई और जगह पर फिट करना अनिवार्य नहीं है। इस कार्यक्रम में संचालन का कार्य जीतू सिंह चौहान ने किया।

कार्यक्रम में एसपी सिंह गौर आगरा, डी एस तोमर, टीपी सिंह जादौन, नितेंद्र सिंह सेंगर औरैया, भूपेंद्र सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सेना ग्वालियर, अरविंद सिंह भदोरिया, गया सिंह परिहार, बापू सहेल सिंह परिहार, पूर्व ब्लाक प्रमुख पति मुकेश सिंह राजावत, अजीत राजावत, डॉ एसएस परिहार, डॉ आर के सिंह, युवा भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान, सुभाष सिंह चौहान, राहुल सिंह चौहान, शरद भदौरिया, वैभव भदोरिया कवि सौरभ परिहार, आशु चौहान, सूरज भदौरिया, सौरभ चौहान, अखिलेश सिंह, अभय भदोरिया एडवोकेट, अजय चौहान, व शत्रुघन सिंह चौहान आदि ने अपने अपने वक्तव्यों के द्वारा उपस्थित लोगों को नई नई जानकारियां प्रदान कीं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !