दरभंगा : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कादिराबाद स्थित दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच शुक्रवार को भिड़ंत हो गई। दोनों ओर से जमकर रोड़ेबाजी हुई। घटना में कुछ लोगों के चोटिल होने की सूचना है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सूचना पर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। आक्रोशितों को उन्होंने काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, नगर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा, मब्बी ओपी प्रभारी गौतम कुमार सहित दंगा नियंत्रण दस्ता के जवान वहां पहुंचे। जहां हंगामा कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। सदर एसडीपीओ श्री कुमार ने आक्रोशित से वार्ता कर सभी को शांत कराया। कॉलेज का गेट खुलवाया और कॉलेज के छात्रों की समस्याओं से भी अवगत हुए। इसके बाद जाकर दोनों पक्ष के लोग शांत हुए। एसडीपीओ ने कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि सुबह में कॉलेज के एक छात्र को चाय पीने के दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने पिटाई कर दी। इसकी सूचना कॉलेज के हॉस्टल में मिली और दर्जनों छात्र ने तीनों युवकों को घेर लिया। मारपीट के भय से तीनों युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। कॉलेज के छात्रों ने बाइक को परिसर में लगा कर गेट लगा दिया। इधर तीनों युवक मोहल्ले के लोगों को साथ लेकर कॉलेज पहुंच गए। इसके बाद दोनों तरफ से हंगामा होने लगा। देखते ही देखते रोड़ेबाजी होने लगी। छात्रों का आरोप था कि स्थानीय मोहल्ले के लोगों ने उनके ग्रिल में करंट लगा दिया है, लेकिन यह मात्र एक अफवाह था। पुलिस ने दोनों पक्षों से आवेदन देने को कहा है। लेकिन देर शाम तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि छात्रों का आरोप था कि बेवजह मोहल्ले के लोग पिटाई कर देते हैं और मोहल्ले के लोगों का कहना था कि कॉलेज के छात्र छत पर चढ़कर अर्धनग्न अवस्था में गाली गलौज करते रहते हैं। इधर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ तो पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !