दरभंगा : जल-जीवन-हरियाली अभियान तथा नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध एवं दहेज प्रथा उन्मूलन जैसे समाज सुधार के मुद्दे पर राज्य सरकार के निर्णयानुसार दिनांक 19 जनवरी, 2020 को दिन में 11ः30 बजे पूर्वाह्न से 12ः00 बजे मध्याह्न तक राज्यव्यापी विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण समाहरणालय परिसर से शुरू होगी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वहीं शनिवार को ख्वाजा गरीब नवाज़ के स्टूडेंट्स के द्वारा समाहरणालय से जागरूकता रैली निकाली गयी जिसे डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किये।

समाहरणालय परिसर एवं आसपास के पथों पर मानव श्रृंखला का निर्माण समाहरणालय कर्मियों के द्वारा किया जायेगा। यहाँ बनने वाले मानव श्रृंखला निर्माण का अनुश्रवण समाहरणालय कर्मी के द्वारा किया जायेगा।

यह मानव श्रृंखला लहेरियासराय टावर से शुरू होकर निकटतम मुख्य मार्ग/उपमार्ग (आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय) के बगल से गुजरने वाली मानव श्रृंखला से जुड़ेगी। समाहरणालय के सभी प्रधान लिपिकों से अपील किया गया है कि वे पचास-पचास कर्मियों का श्रृंखला निर्माण कार्य का मोनिटरिंग करेंगे।
लहेरियासराय टावर से समाहरणालय गेट नम्बर – 01 तक की मोनिटरिंग कार्यालय अधीक्षक द्वारा किया जायेगा। समाहरणालय गेट नम्बर – 01 से गेट नम्बर – 02 तक की मोनिटरिंग प्रधान लिपिक, स्थापना शाखा, समाहरणालय गेट नम्बर – 02 से गेट नम्बर – 03 तक की मोनिटरिंग प्रधान लिपिक, सामान्य शाखा, समाहरणालय गेट नम्बर – 03 से गेट नम्बर – 04 तक की मोनिटरिंग प्रधान लिपिक, कोषागार, समाहरणालय गेट नम्बर – 04 से गेट नम्बर – 05 तक की मोनिटरिंग प्रधान लिपिक, अभिलेखागार द्वारा किया जायेगा। वहीं समाहरणालय गेट नम्बर – 05 से मुख्य मार्ग (आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय) के बगल से गुजरने वाली मानव श्रृंखला से जुड़ने वाली मार्ग की मोनिटरिंग निर्वाचन, नजारत, राजस्व, निलाम पत्र, आपूर्त्ति, उत्पाद, विधि, आपदा, पंचायत, राजभाषा, भविष्य निधि, योजना, सांख्यिकी, लोक सूचना, भू-अर्जन, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, कल्याण, विकास, आई.सी. सेल, एन.आई.सी., सूचना एवं जन सम्पर्क, प्रोग्राम, परिवहन, अवर निबंधन, महिला हेल्पलाईन, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता एवं अनुमण्डल कार्यालय सदर, दरभंगा एवं अन्य सभी संबद्ध कार्यालय के प्रधान लिपिक द्वारा किया जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !