Breaking News

दरभंगा डीएम की कार्यशैली से हाईकोर्ट मंत्रमुग्ध, मुख्य न्यायाधीश ने की डॉ त्यागराजन एस एम की तारीफ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : मुख्य न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय, पटना के द्वारा एनएचएआई(NHAI) सड़क संख्या- 527A  से संबंधित सिडब्लूजेसी न0 8366/2021 मामले में दरभंगा जिला अंतर्गत उचैठ भगवती स्थान से सहरसा के सिंघेश्वर स्थान तक, जो तारडीह अँचल में पड़ता है, में सड़क से संबंधित भू-अर्जन के मामले की प्रक्रिया का शीघ्र निष्पादन करवाने का आदेश दिया गया था।

जिसे जिलाधिकारी दरभंगा द्वारा एक सप्ताह के अंदर निष्पादित कर अधिगृहित की जानेवाली संबंधित भूमि का 3A (प्रारंभिक अधिसूचना) भूमि राशि पोर्टल पर अपलोड करवा दिया गया। इसके आगे भू अर्जन की आगे की कार्रवाई यानी गजट का प्रकाशन एनएचएआई(NHAI) द्वारा किया जाना है।

DM Darbhanga (file photo)

शीघ्र एवं समय सीमा के अंदर भू अर्जन का कार्य निष्पादन करवाने के लिए माननीय मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय,पटना द्वारा जिलाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम के कार्य की सराहना की गई है।

Advertisement
Advertisement
Polytechnic Guru

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *