डेस्क : पहली बार दरभंगा एनएसयूआई ने जनता दरबार लगाकर इतिहास रच दिया है। जानकारी के मुताबिक जिले में किसी भी छात्र नेता द्वारा जनता दरबार का आयोजन पहली बार हुआ है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
एनएसयूआई दरभंगा जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लगभग 500 से अधिक फरियादी की फरियाद सुनी। जनता दरबार में जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने जनता को पूरे भरोसे और उम्मीद के साथ कहा कि आपका फरियाद मैं एक पत्रवाहक के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी,जिलाधिकारी और सरकार तक पहचाने का काम करेंगे।

साथ ही जिलाधिकारी से बैठक कर सभी विन्दुओं पर हल निकालने का अनुरोध करेंगे और बाबा के नगरी में कितने मंत्री, सांसद,विधायक बने लेकिन किसी से एक डिग्री कॉलेज खोलवाने की बात तो दूर उस मुद्दे पर कोई जनप्रतिनिधि आवेदन भी दिए होते तो बाबानगरी के जनता का सौभाग्य होता।

कार्यक्रम में एसएम चंदन कुमार ने कहा कि जिस तरह सरकार योजनाओं का लागू करते है लेकिन धरातल पर शून्य हो जाता है सरकार जो योजना चलाता है उसे पूरा करे वही जिला महासचिव दीपक कुमार दिपांशु ने कहा जिस तरह से सरकार और जनप्रतिनिधियों जनताओ का ठगता है उसी तरह जनताओ को भी समय आने पर जनप्रतिनिधियों से हिसाब लेना चाहिए।


कार्यक्रम में रंजीत कुमार हरेराम कुमार वकील यादव, लालो यादव प्रमोद यादव बीपी यादव संजीव कुमार रणधीर यादव छोटू कुमार रंजीत सदा घोलटन सदा छोटी सदा गंगो राम भट्टू सदा लखन सदा मनोज राम सुमित राय कालीचरण यादव राहुल कुमार सुमन कुमार कन्हाई कुमार अंकित कुमार सफ़रे आलम प्रशांत यादव रामप्रवेश यादव विक्रम कुमार रूपेश कुमार गौतम कुमार सहित आमलोग और छात्रनेता उपस्थित थे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !