इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) ; जनपद की तहसील चकरनगर से करीब 6 किलोमीटर पूर्वांचल स्थित श्री निरंजन इंटर कॉलेज निरंजन नगर में दशहरा के पर्व काल में एक मनमोहक विशाल कार्यक्रम शस्त्र पूजन व क्षत्रिय मिलन समारोह का विराट आयोजन चकरनगर चौहान नरेश विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस अवसर पर क्षेत्र से सैकड़ों की तादात में क्षत्रिय बंधुओं ने एकत्रित होकर पुरानी परंपरा के अनुसार पहले हवन उसके बाद शस्त्रों का पूजन करने के साथ-साथ सामाजिक अच्छे कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।

ज्ञातव्य हो कि चकरनगर कस्वा से करीब 6 किलोमीटर पूर्वांचल भरेह रोड पर स्थित श्री निरंजन इंटर कॉलेज निरंजन नगर में दशहरा पर्व काल के उपलक्ष में सैकड़ों क्षत्रिय बंधुओं ने एकत्रित होकर चौहान नरेश विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया, जिसमें सबसे पहले हवन फिर शस्त्र पूजन उसके बाद ऐसे लोग जो पहले से चिन्हित किए गए थे कि जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में, सामाजिक क्षेत्र में कोई अच्छे कार्य किए थे उन्हें भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक ठाकुर भूपेंद्र सिंह ने पंपलेटों के द्वारा, सोशल मीडिया के माध्यम से व अन्य कई तरीकों से क्षेत्र के क्षत्रियों को जागरूक करते हुए राजा निरंजन सिंह जूदेव के नाम से स्थापित शिक्षण संस्थान निरंजन नगर में आमंत्रित करते हुए बहुत ही खूबसूरत और वृहद कार्यक्रम का आयोजन विधिवत किया। कई वक्ताओं ने समाज को संगठित और मजबूत बनाने के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए।

इस कार्यक्रम में पत्रकार साथियों को भी डायरी देकर सम्मानित किया गया जिसमें संतोष सिंह यादव, विकास दिवाकर, कैमरामैन आशिफ। इस कार्यक्रम में चचा डांँ0 सरनाम सिंह चौहान अवकाशप्राप्त राजपत्रित अधिकारी, मुकेश राजावत प्रमुख जी शिव कुमार सिंह चौहान (संजू चौहान), बालमुकुंद सिंह, सरिता सिंह, तेजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह चौहान, सुभाष सिंह चौहान आदि ने कार्यक्रम को अरोचक बनाने में अपना पूरा सहयोग आयोजक कुंअर भूपेंद्र सिंह को समर्पित किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !