दरभंगा : कोरोना संवेदनशील देशों एवं राज्यों से यात्रा कर जिला में लौटे व्यक्ति सहित उनके परिजन एवं गांव वासियों का बृहत पैमाने पर स्वास्थ्य परीक्षण / स्क्रीनिंग कराई जा रहीं हैं. यह सर्वेक्षण स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की तर्ज़ पर कराया जा रहा हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर घर जाकर गांव के लोंगो की थर्मल स्क्रीनिंग एवं सर्दी, सुखी खांसी, बुखार, साँस लेने में तकलीफ आदि लक्षणों की पड़ताल की जा रहीं हैं.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
यह सर्वेक्षण कार्य 16 अप्रैल से प्रारम्भ हुआ हैं और दिनांक 19 अप्रैल तक लगभग 4 लाख से अधिक व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी हैं.
इसमें 36 व्यक्तियों में बुखार के साथ सर्दी, खांसी एवं साँस लेने में तकलीफ होने के लक्षण पाए गये हैं. इन व्यक्तियों का सैंपल लेकर जाँच कराने की कार्रवाई की जा रहीं हैं.

इसमें अलीनगर प्रखंड में 14819, बहादुरपुर प्रखंड में 33608, बहेड़ी प्रखंड में 14719, बेनीपुर में 17828, बिरौल में 16732 , सदर में 53784, गौरा बौराम में 15530, घनश्यामपुर में 14119, हनुमाननगर में 14353, हायाघाट में 21170, जाले में 50103, केवटी में 27062, किरतपुर में 3334, के स्थान में 5332, के स्थान पूर्बी में 5112, मनीगाछी में 20448, सिंघवाड़ा में 57876, तारडीह में 7796, नगर क्षेत्र में 35586 व्यक्तियों का स्क्रीनिंग शामिल हैं. मालूम हो की 1070000 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया हैं.

जिलाधिकारी दरभंगा ने सिविल सर्जन को स्वास्थ्य कर्मियों की ज्यादा टीमें गठित कर थर्मल स्क्रीनिंग कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !