Breaking News

कोटा मामले पर नीतीश सरकार का पक्षपातपूर्ण दोहरा रवैया – तेजस्वी यादव

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार का पक्षपातपूर्ण दोहरा रवैया देखिए। एक तरफ़ 13 अप्रैल को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कोटा के ज़िलाधिकारी की शिकायत करती है और दूसरी तरफ़ स्वयं कोटा के लिए पास जारी करती है।

मैं CM नीतीश कुमार से पूछना चाहता हूँ कि वो बताए,

  1. सत्तारूढ़ दल के सचेतक की बिना Insurance वाली गाड़ी को नियमों का उल्लंघन कर 10 दिन का परमिट क्यों दिया गया?
  2. डेढ़ साल से बिना बीमा यह गाड़ी कैसे चल रही थी?
  3. आपके कृपया पात्र विधायक को कोटा जाने के लिए कितनी गाड़ियों की अनुमति दी गयी?
  4. क्या उसके सुरक्षाकर्मी भी साथ गए थे? यदि हाँ, तो क्या पुलिस मुख्यालय से उसकी अनुमति ली गई थी?
  5. क्या वापस लौटने पर सचेतक की कोरोना जाँच हुई है?
  6. अब तक ऐसे कितने सैंकड़ों विशेष वीआईपी पास निर्गत किए गए है?
  7. विधायक का कहना है कि सरकार ने अब तक ख़ास लोगों ऐसे 700 विशेष पास जारी किए गए है? सरकार उन सभी 700 लोगों की जानकारी सार्वजनिक करें।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …