दरभंगा : रविवार को दो ट्रेनों से जीआरपी पुलिस द्वारा देशी-विदेशी शराब के साथ कारोबारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जयनगर पैसेंजर ट्रेन से 10 बोतल देशी शराब लावारिश हालत में बरामद किया गया है। 
वहीं बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन से 32 बोतल 750 एम एल का रॉयल स्टैग विदेशी शराब के साथ कारोबारी अजय कुमार राय 42 पिता नागेश्वर राय थुम्बा देवरी थाना सिंघिया जिला समस्तीपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस शराब पर लगाम लगाने के लिए डॉग स्क्वायड का भी सहारा ले रही है।
वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि डॉग स्क्वायड की मदद से कई जगह पर शराब की बरामदगी भी की गई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
