Breaking News

स्वतंत्रता दिवस को लेकर 30 बिन्दुओं पर विशेष सतर्कता रखने का आईजी ने दिया निर्देश

डेस्क : स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रक्षेत्र के एसपी को अलर्ट किया गया है। पूरे क्षेत्र के सभी एसपी को निर्देश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर पैनी नजर रखी जाय। वहीं अप्रिय घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई कर सकती है। इसको लेकर जोनल आईजी पंकज कुमार दराद ने मुख्यालय के निर्देश को आधार बनाते हुए 30 बिंदुओं पर सतर्कता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

इसके तहत अधिसूचना संकलन को गंभीरता पूर्वक लेते हुए इस पर कार्रवाई करने की हिदायत दी है। साथ ही सादे लिबास में कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुभवी पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त करने के लिए कहा है।

महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, होटल, धर्मशाला आदि की जांच-पड़ताल, वाहनों की गहन जांच, असामाजिक तत्व, वारंटियों की गिरफ्तारी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, टेंपो स्टैंड, सिनेमा हॉल आदि पर विशेष निगरानी, अग्निशामक दस्ता, बज्र वाहन, सेल वाहन, पार्किंग ट्रैफिक व्यवस्था, झांकियों की सुरक्षा आदि की सशक्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …