दरभंगा : वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने 10 थानों में नये थानाध्यक्षों की नियुक्ति की है। बहेड़ा एवं बिरौल के थानेदार की पोस्टिंग फिलहाल नहीं हो पाई है।

बहेड़ा में पदस्थापित इंस्पेक्टर सह थानेदार शशिकांत सिन्हा के विरुद्ध तीन बृहत सजा है। लेकिन उन्हें नहीं हटा कर बिरौल के थानेदार को लहेरियासराय थाने का नया इंचार्ज बनाया गया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
लहेरियासराय थानेदार के रूप में हरि नारायण सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार पुलिस लाइन में इंस्पेक्टर अनिल कुमार को बिरौल सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है।

बिरौल के जेएसआई तारीक अनवर अंसारी को जमालपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह अन्य थानों में पदस्थापना हुआ है। एसएसपी बाबू राम ने बताया कि शेष बचे थानाध्यक्ष को जल्द ही पदस्थापित कर दिया जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !