डेस्क : दरभंगा डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा जोरजा के पंचायत सचिव प्रेम कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया। पंचायत सचिव के विरूद्ध यह कार्रवाई लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अन्तर्गत दायर परिवादों की सुनवाई के क्रम में आदेशों का अनुपालन नहीं किये जाने के कारण की गई है।

जिलाधिकारी द्वारा मंगलवार को जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय से अग्रसारित मामलों की सुनवाई किया गया। पाया गया कि पंचायत सचिव प्रेम कुमार द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में चयनित वार्डों में कार्य का प्रारंभ नहीं कराया गया है एवं विहित राशि भी वार्ड समिति को हस्तांतरित नहीं की गई थी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिलाधिकारी द्वारा इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए कर्त्तव्य निर्वहन में कोताही एवं शिथिलता बरतने के चलते बहेड़ी प्रखण्ड के जोरजा पंचायत के पंचायत सचिव प्रेम कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी, दरभंगा को उक्त पंचायत सचिव के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही संचालित करने का भी निदेश दिया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !