Breaking News

आदर्श मध्य विद्यालय में छात्र-छात्राओं संग डीईओ ने संविधान की मूल आत्मा “प्रस्तावना” का किया गायन

दरभंगा : आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और अध्यापकों ने सामूहिक रूप से संविधान की मूल आत्मा “प्रस्तावना” गायन किया। प्रधानाध्यापक संजीव कुमार मिश्र ने दिवस विशेष के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

शिक्षक अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि भारत का संविधान 71वें वर्ष में प्रवेश कर गया। भारत का संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को देश के लिए संविधान अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया। संविधान के मसौदा तैयार करने के लिए गठित प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर, सदस्य एन. गोपाल स्वामी अयंगर, अल्लादी कृष्ण स्वामी अय्यर, डॉ. के.एम. मुंशी, सैयद मोहम्मद सादुल्लाह, एन. माधवराव, टी.टी. कृष्णमचारी एवं समिति के कानूनी सलाहकार सर बी.एन. राव के तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित कर छात्रों, शिक्षकों, प्र.शि. पदाधिकारी ने नमन किया।

कानून दिवस के महत्व पर छात्रों के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर आये कक्षा आठ के छात्र सत्यम, निखिल, सिराज और छात्रा दिव्या एवंसातवीं कक्षा के विशाल कुमार को दरभंगा नगर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार ने प्रोत्साहन पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया। मौके पर सैकड़ों विद्यार्थियों समेत शिक्षक मो. साजिद हसन, शिक्षिका इंदु देवी, मंजू ठाकुर, बेबी कुमारी, निर्मला कुमारी आदि मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …