Breaking News

रोगी कल्याण समिति की बैठक में अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर के कर्मियों की घोर लापरवाही का मुद्दा छाया रहा

झंझारपुर/मधुबनी (डॉ. संजीव शमा) : अनुमंडल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन डीएस डॉ किशोर चन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक प्रारंभ होते ही आरकेएस सदस्यों द्वारा अनुमंडल अस्पताल की व्यवस्था को लेकर सवालों की झड़ी लगा दी गई । बैठक में उपस्थित आरकेएस के सदस्य जिला पार्षद मो रेजाउद्दीन ने अस्पताल प्रबंधन को आड़े हाथ लेते हुए कहा इस अस्पताल में कर्मियों द्वारा आरकेएस के सदस्यों को तरजीह नहीं दिया जा रहा । उन्होंने ये भी कहा कि यहाँ आनेवाले रोगियों एवं उनके परिजनों के साथ अस्पताल कर्मियों का व्यवहार कैसा होगा यह स्वतः ही पता चलता है ।

    बैठक में रोगी कल्याण समिति के सदस्यों का शिकायत था कि अस्पताल में समिति के सभी सदस्यों का नाम मोबाइल नंबर सहित बोर्ड लगाया जाए ताकि कर्मियों सहित आनेवाले रोगियों और परिजनों के सदस्यों से संपर्क करना आसान हो जाएगा । साथ ही सदस्यों का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग के नियमानुसार बेड पर प्रत्येक दिन चादर नहीं बदला जाता ।

    अस्पताल प्रबंधन को अस्पताल की व्यवस्था में हर हाल में परिवर्तन लाना होगा । इसके अलावा पूर्व के बैठकों में लिये गये निर्णयों का संपुष्टि, आशा, ममता के भुगतान पर भी चर्चा की गई । साथ ही अस्पताल में पावर सप्लाई दे रहे जेनरेटर एजेंसी को 10 प्रतिशत काटकर भुगतान करने का भी निर्णय लिया गया । बैठक में डॉ सुशील पूर्वे, डॉ बी के लाल, मो रेजाउद्दीन, किरण कुमार यादव, अनिता यादव, कृष्ण कुमार झा, अस्पताल प्रबंधक श्याम चौधरी, अजय कुमार आदि कर्मी मौजूद थे ।

    Check Also

    आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

    मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

    दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

    मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

    झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

      डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …