डेस्क : जन वितरण प्रणाली में धांधली करने वाले 40 एसडीओ पर कार्रवाई तय मानी जा रही है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सदन में सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गयी है कि सभी डीएम को प्रपत्र-क गठित कर सामान्य प्रशासन विभाग को रिपोर्ट करने को कहा था. जिसके बाद 40 एसडीओ पर कार्रवाई को लेकर प्रपत्र क गठित करने के लिए पत्र भेजा गया था. सबंधित डीएम प्रपत्र क गठित कर इन 40 एसडीओ पर कार्रवाई की प्रक्रिया को आगे बढाएंगे.

कार्रवाई की जद में मोतिहारी के सदर एसडीओ का भी नाम शामिल है.जेडीयू एमएलसी सतीश कुमार ने सवाल उठाया कि दोषी एसडीओ पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है जबकि खाद्य आपूर्ति विभाग ने काफी पहले आदेश दिया था, लेकिन प्रपत्र क गठित करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई.आज सदन में खाद्ध आपूर्ति विभाग के मंत्री मदन सहनी ने कहा कि विभाग तीन बार पत्र लिखकर प्रपत्र क गठित करने से संबंधित रिपोर्ट की मांग की . उसके साथ ही मंत्री ने कहा कि अब एक हप्ते में सभी 40 एसडीओ पर कार्रवाई की रिपोर्ट आ जाएगी.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !