Breaking News

सीएम नीतीश को मिले नोबेल पुरस्कार, सदन में उठी मांग

देखें वीडियो

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार देने की मांग की है।

इस मामले को लेकर उन्होंने सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए आग्रह किया कि 12 करोड़ भारतीयों के सम्मान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जलवायु परिवर्तन उच्चतम उनके प्रयासों को लेकर नोबेल पुरस्कार देने की अनुशंसा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि साल 2007 में जलवायु परिवर्तन पर कार्यों को लेकर अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति अल्बर्ट गोरे जूनियर को भी नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार देने की मांग का भाजपा एमएलसी संजय मयूख ने समर्थन किया।

जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोबेल पुरस्कार देने की मांग पर राजद ने कड़ी टिप्पणी की है। राजद एमएलसी व विधान परिषद में विरोधी दल के मुख्य सचेतक सुबोध कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घोटालों के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …