डेस्क : सदर प्रखंड के कई नए इलाकों में मंगलवार को बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। कमला नदी के किनारे छोटाइपट्टी, खुटवाड़ा, अतिहर पंचायत को बाढ़ ने विशेष क्षति पहुंचाई है। इन पंचायतों की फसल को बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है। निचले इलाके के कुछ घरों में भी पानी घुस चुका है। छोटाईपट्टी के नवटोली, बलिया, टेकटार, टीकाघरारी आदि गांवों में बाढ़ का पानी पूरी तरह प्रवेश कर चुका है।

छोटाईपट्टी से अमडीहा खरंजा सड़क मे कटाव के कारण उस रास्ते से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। सीओ अरुण कुमार सक्सेना ने पंचायत में पहुंचकर मुखिया अमरजीत सिंह व पंसस सुभाष सिंह से मिलकर बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। खुटवाड़ा पंचायत के खुटवाड़ा वार्ड 10, 11, 12 गौसा, पूरा रामटोली मल्ह टोली, कवरिया मुसरटोल में बाढ़ का पानी जमा हो गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मंगलवार को डीएसओ सह प्रखंड के वरीय अधिकारी अजय कुमार चौधरी व बीडीओ रवि सिन्हा खुटवाड़ा पहुचे। मुखिया प्रतिनिधि अनवर आजम के साथ पंचायत में बाढ़ का जायजा लिया। मध्य विद्यालय खुटवाड़ा के प्राचार्य को बुलाकर स्कूल में सामुदायिक किचन शुरू करने का निर्देश दिया। अतिहर पंचायत के डीहबेड़ई, रामबेड़ई, हिंगोली, कांटी, भलुआही, बेलवा आदि गांव बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गया है।
कबीरचक पंचायत के बदिया, गढ़यिा व आदर्श नगर कॉलोनी बाढ़ से प्रभावित है। बदिया गांव के दर्जनों घरों में पानी घुुुस चुका है। वहीं चार घोरघट्टा के भिठी, मझियांम आदि गांव को बाढ़ ने अपनी चपेट में ले लिया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !