Breaking News

“तंबाकू से बढ़ता कैंसर खतरा: डीएमसीएच के डॉक्टरों का जागरूकता अभियान, ‘जिंदगी अपनाएं, तंबाकू नहीं’”

कैंसर के प्रसार पर मेडिकल समुदाय चिंतित, डीएमसीएच के डॉक्टर चला रहे कैंसर से संघर्ष का जागरूकता अभियान

जिंदगी अपनाएं, तंबाकू नहीं – डॉक्टर सद्दाम अंसारी

विजय भारती

संवाददाता

दरभंगा

भारत में हर साल ढाई लाख लोग तंबाकू पदार्थ से होने वाले कैंसर से मरते हैं। तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों से भारत में प्रति दिन 2200 लोगों की मौत होती है। इतना ही नहीं, 40 फीसदी कैंसर तंबाकू सेवन की वजह से होती है। ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। यही कारण है कि तंबाकू सेवन पर रोक के प्रयास सरकार और अन्य एजेंसी करती हैं। उनकी बातें लोग सुन और देख लेते हैं और फिर भूल जाते हैं। लेकिन यही बातें चिकित्सक समुदाय की टीम लोगों के पास जाकर कहते हैं तो उसमें वजन होता है और संदेश का असर दीर्घ काल तक रहता है।

ऐसा ही एक अभियान डीएमसीएच के डॉक्टर चला रहे हैं। डॉ सद्दाम अंसारी कहते हैं कि संपर्क लगातार हो तो नतीजा फलदायक होता है। सद्दाम ने कहा कि शहरों के अलावा प्रखंड स्तर पर कैंप लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र विशेष रूप से सक्रिय है। और लक्ष्य पूर्ति की दिशा में इलाके में अभियान का प्रेरणाश्रोत है।

सद्दाम अकेले नहीं हैं। उनके साथ डॉ कात्यायनी हैं जो बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। बकौल कात्यायनी महज कैंप लगाना पर्याप्त नहीं है। हमारा मोटो है —

कैंसर की शीघ्र पहचान

कैंसर मुक्त होना आसान।

उन्होंने कहा कि रोग की पहचान खातिर हम स्क्रीनिंग करते हैं। मरीज की दशा के अनुसार उन्हें हाइयर सेंटर जाने की सलाह देते हैं।

अभियानकर्ताओं के अनुसार तंबाकू सेवन से कर्क रोग, दिल की बीमारी, लकवा, हार्ट अटैक, श्वास नलिकाओं के रोग और नपुंसकता हो सकते हैं। मुंह पूरी तरह न खुले तो सावधान हो जाएं।

Check Also

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …

डीएम कौशल कुमार ने दरभंगा एयरपोर्ट के निकट CISF के आवासीय एवं कार्यालय परिसर के लिए करीब 7 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। केवटी प्रखंड अंतर्गत दरभंगा एयरपोर्ट के निकट केंद्रीय …