Breaking News

बिहार :: दरभंगा के 9 मदरसों में आधारभूत संरचना होगी विकसित, डीएम त्यागराजन एस.एम. ने की अनुशंसा

दरभंगा : बिहार राज्य मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना अन्तर्गत दरभंगा जिला के 09 मदरसों में छात्रावास एवं अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. द्वारा 09 मदरसों में प्रस्तावित छात्रावास का निर्माण योजना को अनुशंसित कर अनुमोदन हेतु अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भेजने हेतु सहमति प्रदान की गई है। 

प्रस्तावित योजनाओं में मदरसा जम्हुरिया मोहिउलउलुम, अरई के प्रागंण में 03 करोड़ के लागत से मेस रीडिंग रूम सहित 50 शय्या छात्रावास का निर्माण एवं कैम्पस विकास किया जाएगा। मदरसा रहमानियां, अफजला सुपौल, बिरौल के प्रांगण में 03 करोड़ 80 लाख के लागत से 100 बेड का छात्रावास का निर्माण होगा। मदरसा फलाहुल मुसलेमीन इजरहट्टा के प्रांगण में 06 कमरा, शौचालय, प्रयोगशाला एवं रसोई घर का निर्माण कराया जाएगा। मदरसा सुबहानियां, सिमरा के प्रांगण में 06 कमरा शौचालय सहित का निर्माण कराया जाएगा। मदरसा फलाहुल मुस्लेमीन कनौर के प्रांगण में 50 बेड का छात्रावास निर्माण एवं 04 अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। मदरसा मिसबाहुल ओलूम, अशरफपुर दानी के प्रांगण में भवन निर्माण, मेस एवं शौचालय निर्माण कराया जाएगा। मदरसा अनवारूल ओलुम, कुमरौल के प्रांगण में भवन, मेस एवं शौचालय निर्माण तथा बिजली एवं मिट्टी भराई कार्य कराया जाएगा। मदरसतुल बनात चन्दनपट्टी के प्रांगण में कमरे का भवन मेस एवं शौचालय, बरामदा, चहारदीवारी सहित निर्माण कार्य कराया जाएगा। मदरसा नूरूल इस्लाम बनात मिश्रौली के प्रांगण में पुराने कार्यालय भवन का जीर्णोद्धार, बिजली वाटर सप्लाई एवं मिट्टी भराई कार्य कराया जाएगा।

मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना अन्तर्गत उपरोक्त वर्णित मदरसों में आधारभूत संरचना के विकास हेतु जिला अनुमोदन समिति द्वारा अनुशंसा प्रदान कर दी गई है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *