Breaking News

बिहार :: दरभंगा नगर निगम की अनदेखी की मार झेल रहा वार्ड 29, जलजमाव से निजात पाने के लिए लोगों ने खुद की पहल

दरभंगा (विजय सिन्हा) : जल-जमाव से ग्रस्त वार्ड नम्बर 29 में लोग पिछले कई वर्षो से परेशान है और भू माफियाओं द्वारा जमीन भर कर नाले को भर दिया गया था जिसके कारण वार्ड नम्बर 29 में लोगो के घरों में पानी घुस गया था। 

ज्ञात हो कि वार्ड नम्बर 29 होते हुए वार्ड नम्बर 24, 25 और 30 के पूर्वी भाग का पानी गुजरता है इसी कारण वार्ड नम्बर 29 में जल जमाव की स्थिति बरसात से ज्यादा भयावह बन रही है। इस कारण जन अधिकार पार्टी (लोक.) के जिलाध्यक्ष सह पूर्व पार्षद डॉ.अब्दुस सलाम उर्फ मुन्ना खान ने नगर निगम से जेसीबी मंगवा कर भू माफियाओं के खिलाफ करा कदम उठाया और जाकर जबरन कच्चे नाली को चिरवा दिया। जिसकी वजह से वार्ड नम्बर 29 में जो जल जमाव की भयावह स्थिति बनी हुई थी।

उससे कुछ निदान मिल सकेगा और वक़्त रहते अगर नगर निगम नही सचेता और खान चौक से रूमी भाई के घर होते हुए ईसा भाई के घर के पास पुलवा तक अगर रोड नाले का निर्माण अविलंब नही हुआ तो मजबूर होकर दोबारा जन अधिकार पार्टी (लोक.) के जिलाध्यक्ष नगर निगम का घेराव करेंगे और वहाँ के काम काज को ठप कराएंगे। चूकें निगम प्रशासन सोई हुई है जनता की परेशानी से कोई मतलब नही है। सिर्फ नगर निगम को कमीसन के सिवाए कुछ नही दिखता जहाँ कॉमिशन मिलता है वही का काम होता है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *