Breaking News

बिहार :: हावीभौआर में चबूतरा निर्माण में अनियमितता की शिकायत को लेकर स्थल बदलने का दिया गया निर्देश

दरभंगा : बेनीपुर प्रखंड के हावीभौआर पंचायत के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं आरडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत बन रहे 3 लाख की लागत से छतदार चबूतरा में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत की है। दिये आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि स्थानीय विधायक की अनुशंसा पर पंचायत में एक छतदार चबूतरा निर्माण की स्वीकृति मिली। 

विभागीय अभियंता एवं कुछ स्थानीय लोगों ने गांव में खादी भंडार के निकट पूर्व से बने छत विहीन श्राद्ध स्थली का ही छत ढाल कर उक्त राशि का वारा न्यारा करने में जुटे हुए है। जिसका ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध करते हुए कार्य रोक दिया। इस संबंध में पूछने पर कनीय अभियंता सुजीत कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल उस कार्य को रोक दिया गया है। अब दूसरे स्थान पर सरजमीं से छतदार चबूतरा का निर्माण कार्य किया जाएगा।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *