Breaking News

बिहार :: कांग्रेस के दरभंगा जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी पर ठगी एवं दलित उत्पीड़न की एफआईआर

दरभंगा(विजय सिन्हा) : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के खासम खास जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी पर अनुसूचित जाति की महिला से ठगी एवं मारपीट, गाली-गलौज के मामला में प्राथमिकी के आदेश से चुनावी साल में कांग्रेस की मुश्किले बढ़ सकती है। यद्यपि जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मो. असलम ने आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि कांग्रेस के ही कुछ लोग जिलाध्यक्ष बनने के लिए इस तरह का घिनौना कार्य किया है। 

उसे पार्टी से निकाला जाय। आरोप की सच्चाई जो हो, लेकिन बहेड़ा थाना क्षेत्र के घोंघिया निवासी सोभा देवी के द्वारा दायर सीआर न. 2/2019 अनुसूचित जाति-जनजाति, अत्याचार अधिनियम के विशेष न्यायालय ने अनुसूचित जाति-जनजाति, थाना दरभंगा को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए उनसे 50 हजार रूपया लिया गया और कई माह बीतने के बाद 3 जनवरी को कांग्रेस कार्यालय में पहुंच कर जब उनसे रूपये वापस करने की मांग की, तो उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज किया गया। न्यायिक आदेश शनिवार को आया है और आज जिला कांग्रेस अपने जिलाध्यक्ष के साथ खड़ा दिख रहा है और बाजाप्ता जिला कार्यालय से एक विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस का बढ रहे जनाधार को देख कर कांग्रेस के ही कुछ कार्यकर्ता इस तरह का षड्यंत्र कर रहे हैं। इतना ही विज्ञप्ति यह भी कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा को पत्र लिखकर इस षड्यंत्र की जानकारी दी गई है और इसमें शामिल लोगों की जांच करा कर उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है।

विज्ञप्ति में प्रदेश अध्यक्ष से मांग करने वालों में एक दर्जन से अधिक नेताओं का नाम दिया गया है। विज्ञप्ति में डीएम और एसएसपी से मिलकर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की जाएगी। सनद रहे कि जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के खासम-खास हैं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *