Breaking News

जालंधर:: 1000 का “नया” नोट इन्टरनेट पर हो रहा है वायरल, आपने देखा क्या?

img_4036-300x177-300x177

जालंधर(राजीव धम्मि): 500 और 1000 के पुरानी नोटों पर पाबंदी के बाद अब लोगों के पास 2000 और 500 के नए नोट पहुंचने लगे। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर 1000 का नया नोट वायरल हुआ है। हांलाकि सरकार और RBI पहले ही साफ कर चुकी है कि फिलहाल 1000 के नए नोट जारी करने का उनका कोई इरादा नहीं है। वायरल हो रही ख़बर यह है कि बाजार में 1000 का नया नोट आ रहा है। लेकिन यह खबर कितनी सच है इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हैं। लोगों में इस नोट को देखकर गजब का उत्साह है। सोशल मीडिया पर एक हजार का नया नोट खूब शेयर किया जा रहा है।

इससे पहले 500 और 2000 का नोट भी वायरल हो चुका है। पांच सौ और दो हज़ार के नए नोटों को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। नोट बाजार में आने से पहले ही सोशल मीडिया में छाये रहे। लेकिन 8 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की गयी नोटबंदी के बाद 500 और 2000 के नए नोट प्रचलन में आए।

हालांकि एक हज़ार रुपये के इस नये नोट की खबर में कितनी सच्चाई है इस बात की पुष्टी अभी नहीं की जा सकती क्योंकि RBI की तरफ़ से ख़बर लिखे जाने तक कोई बयान जारी नहीं किया गया। फ़िलहाल इस नोट के बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर ये नया नोट छाया हुआ है।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …