Breaking News

जालंधर:: फ्लिपकर्ट का मेनेजर लूट की साजिश में हुआ गिरफ्तार।

img-20161202-wa0001जालंधर(राजीव धम्मि): चोर गिरोह के साथ मिल कर एटीएम लूटने की योजना बनाने वाले गांव सराय खास निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर और फ्लिपकर्ट के मैनेजर करण कुमार उर्फ कन्नू को सी.आई.ए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है।कन्नू ए.टी.एम बनाने वाली अमेरिकन कंपनी एन.सी.आर में इंजीनियर था।वहां से काम छोड़कर अब फ्लिपकर्ट कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम कर रहा था।उसके नीचे जालंधर और फगवाड़ा के दफ्तर आते थे।जल्द अमीर बनने के चक्कर में वह चोर गिरोह के साथ मिल गया।कन्नू के साथ चोर गिरोह का सरगना लुधियाना निवासी मोहम्मद अली उर्फ हैदर अली एवं उसका साथी राहुल कुमार उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के दो साथी लांबडा निवासी रोहित एवं लुधियाना निवासी रवि फरार हो गए हैं।

डी.सी.पी संदीप शर्मा एवं एसीपी जसवीर सिंह ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के प्रभारी इंदरजीत सिंह फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो कारें 5 बाइक, 6 एल.सी.डी, एक रोड, 2 दातर बरामद किए गए हैं।

img-20161202-wa0003

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है और उसे फरार साथियों के साथ साथ और जानकारी जुटाई जाएगी डी.सी.पी संदीप शर्मा ने बताया कि सी.आई.ए. प्रभारी इंदरजीत सिंह ने गुप्त सूचना पर चक्क हुसैना लंबा पिंड श्मशान घाट से तीनों की गिरफ्तारी की।जांच में सामने आया है कि मोहम्मद अली कुख्यात चोर है। उसके खिलाफ केवल जालंधर में ही 14 चोरी के मामले दर्ज है। और चोरी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद पेरोल पर आया हुआ था।

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …